फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   DJ operator and his associates beat up a youth for asking for wages.

Kasganj News: मजदूरी मांगने पर डीजे संचालक ने साथियों संग युवक को पीटा

Mon, 07 Sep 2026 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। शिवपुरी कॉलोनी निवासी एक युवक के साथ डीजे की मजदूरी के रुपये मांगने पर संचालक के मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों की पिटाई से युवक के पेट और छाती में गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई लिखित तहरीर में शिवपुरी कॉलोनी निवासी सचिन पांडे पुत्र भगवान सहाय ने बताया कि रविवार रात करीब 2 बजे उनका भाई आशीष डीजे बजाने के काम से मारहरा गया हुआ था। आशीष के साथ डीजे संचालक प्रज्वल दुबे, सनी, धीरज, क्रिश और उज्ज्वल भी गए थे। कासगंज लौटने के बाद उन लोगों ने आशीष के परिजन को फोन कर गुमराह किया कि डीजे का बॉक्स उतारते समय गाड़ी से आशीष के ऊपर गिर गया है। इससे वह घायल हो गया है। सूचना मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां युवक गंभीर हालत में मिला। परिजन उसे तत्काल अलीगढ़ ले गए।
विज्ञापन

होश में आने पर युवक से घटना के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि जब उसने आरोपी डीजे संचालक से अपने काम की मजदूरी के रुपये मांगे तो उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे लात-घूंसों व लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। पुलिस ने युवक के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी प्रज्वल दुबे, सनी, धीरज, क्रिश और उज्ज्वल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि युवक ने भाई के साथ मारपीट करने की शिकायत की है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed