{"_id":"6ac691e3f4685de6df06c3fe","slug":"video-trees-fall-and-billboards-topple-across-kanpur-amidst-storm-and-rain-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर में आंधी-बारिश में 13 जगह गिरे पेड़, बोर्ड भी उखड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में आंधी-बारिश में 13 जगह गिरे पेड़, बोर्ड भी उखड़े
बारिश और तेज आंधी की वजह से बुधवार को शहर में 15 से अधिक जगह पेड़ गिरे। इससे कई वाहन दबकर क्षतिग्रस्त हुए तो यातायात भी अवरुद्ध हुआ। उद्यान विभाग के पास 13 शिकायतें पहुंची जिस पर मौके पर टीम भेजकर पेड़ कटवाकर हटवाए गए।
केशव भवन पर लगा तिरंगा झंडा पोल के साथ गिर गया। इससे राहगीर बाल-बाल बचे। आंधी इतनी तेज थी कि भारी पोल गिर गया। वहीं, काकादेव के रानीगंज निवासी पवन ग्रोवर ओर अक्षय ग्रोवर के घर पर पेउ़ गिर गया। इससे उनके मकान की दीवारे चटक गई जिससे काफी नुकसान हुआ है। बिजली का एक पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। बगाही चौराहा से किदवईनगर के बीच लगा एडवरटाइजिंग बोर्ड टूट गया। साकेतनगर में एक्सेस हांडा शोरूम के बाहर भी पेड़ गिरा जिससे कई बाइकें दबकर क्षतिग्रसत हो गई। इसके अलावा, किदवईनगर, सचान चोराहा, राखी मंडी, निरालानगर, ओम चौराहा के पास, काकादेव सहित अन्य जगहों पर भी पेड़ गिरे। पर्यावरण अभियंता दिवाकर भास्कर ने बताया कि 13 जगह से शिकायतें आई थी, टीम भेजकर पेड़ हटवा दिए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।