{"_id":"6af358b38ea9ad944a05eafd","slug":"video-three-days-left-until-the-grand-festival-filth-found-at-chhath-puja-ghats-2026-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"महापर्व के तीन दिन शेष... छठ पूजा घाटों पर गंदगी, केंद्रीय छठ पूजा समिति के अध्यक्ष ने घाटों का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापर्व के तीन दिन शेष... छठ पूजा घाटों पर गंदगी, केंद्रीय छठ पूजा समिति के अध्यक्ष ने घाटों का किया दौरा
भोजपुरी महासभा व केंद्रीय छठ पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह गहमरी ने मंगलवार को शहर के विभिन्न छठ पूजा घाटों का दौरा किया। उन्होंने रतनपुर छठ पूजा घाट पर नहर और बेदियों पर गंदगी देख चिंता जताई। विजयनगर से अरमापुर की ओर जाने वाले मार्ग पर नहर के दूसरी तरफ बेदियों पर भी सफाई की स्थिति बेहद खराब मिली।
उन्होंने कहा कि छठ महापर्व में अब तीन दिन ही शेष हैं। उन्होंने जिलाधिकारी, नगर आयुक्त व नगर निगम के अधिकारियों से सफाई कराने के साथ ही पर्याप्त लाइटें लगवाने की मांग की है। इस दौरान डॉ. आनंद झा, बिल्लू सिंह, छोटे लाल, अभिमन्यु यादव, अरविंद सिंह, महेंद्र तिवारी, करन, अजय, छोटू आदि मौजूद रहे।
उन्होंने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। अपील की कि किसी भी छठ पूजा घाट पर साफ-सफाई, बिजली, आदि की समस्या हो तो भोजपुरी महासभा व केंद्रीय छठ पूजा समिति की हेल्पलाइन नंबर- 8052787878 पर संपर्क कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।