{"_id":"698a0f34bace829667096e13","slug":"video-sp-state-president-attacks-over-sir-raises-questions-about-intentions-2026-02-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने एसआईआर को लेकर हमला बोला, नीयत पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने एसआईआर को लेकर हमला बोला, नीयत पर उठाए सवाल
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने प्रदेश सरकार पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझकर तारीखें बढ़ाकर अपने पक्ष में वोटों की जोड़-तोड़ करना चाहती है। सपा इसका हर स्तर पर विरोध करेगी।
वह सोमवार को सिविल लाइन स्थित जिलाध्यक्ष हाजी फजल महमूद के आवास पर उनके बेटे के आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए। मीडिया से कहा कि एसआईआर के मामले में लगातार तारीखें बढ़ाई जा रही हैं जो सरकार की मंशा को उजागर करती हैं। सरकार फार्म नंबर सात भरवाकर अपने वोट बढ़ाने की साजिश कर रही है। कई जिलों से ऐसे छपे हुए फार्म बरामद होने की खबरें आई हैं जिसकी शिकायत सपा ने अधिकारियों से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
उन्होंने लगातार बढ़ती महंगाई और आने वाले बजट पर भी सरकार को घेरा। कहा कि 11 फरवरी को पेश होने वाले उत्तर प्रदेश के बजट से गरीबों, शोषितों और वंचितों को कोई उम्मीद नहीं है। सपा की सरकार ने शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता दी थी जबकि मौजूदा सरकार केवल दिखावे का बजट पेश करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।