{"_id":"6ac64f0334bdb1db83016de0","slug":"video-residents-of-saraswati-vihar-distressed-by-contaminated-waterlogging-memorandum-submitted-to-dm-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सरस्वती विहार में दूषित जलभराव से लोग परेशान, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सरस्वती विहार में दूषित जलभराव से लोग परेशान, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
इंदिरानगर के निकट स्थित सरस्वती विहार के निवासी दूषित जलभराव की समस्या से परेशान हैं। समस्या से आजिज होकर बुधवार को क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर से मिलकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जलनिकासी की व्यवस्था कराने और जलभराव से स्थायी निजात दिलाने की मांग की। वार्ड-17 के निवासी सचिन सक्सेना, बन्नू मिश्रा आदि ने बताया कि कई वर्षों से पक्का नाला नहीं बनने के कारण बारिश में जलभराव हो जाता है। इस बार भी जमा पानी की निकासी नहीं हो सकी है। दूषित पानी से बच्चों के बीमार होने के साथ उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक जलभराव के बीच मगरमच्छ और जहरीले सांप भी निकल चुके हैं। सबमर्सिबल का पानी भी दूषित हो गया है। उन्होंने तत्काल जलनिकासी के लिए अधिक क्षमता वाले चार जेटपंप लगवाने और स्थायी समाधान कराने की मांग की। इस दौरान अभिषेक दीक्षित, तृप्ति, सुनील सक्सेना, आयुष तिवारी, शिखा और राजकिशोर आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।