{"_id":"6ac601269ea4616c880d7708","slug":"video-video-aathha-brasha-na-kal-oura-sabja-ka-fasal-ka-brabtha-kasana-mayasa-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आंधी-बारिश ने केला और सब्जी की फसलें की बर्बाद, किसान मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आंधी-बारिश ने केला और सब्जी की फसलें की बर्बाद, किसान मायूस
अयोध्या जिले की बीकापुर तहसील क्षेत्र में तीन दिन पहले सोमवार शाम तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने बीकापुर तहसील क्षेत्र के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। सब्जी बेल्ट के रूप में पहचान रखने वाले क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान केले की फसल को हुआ है। कई खेतों में फल समेत केले के पौधे टूटकर जमीन पर गिर गए। वहीं खेतों में पानी भरने से सब्जियों की फसल और नर्सरी भी खराब हो गई। फसलों के नुकसान से किसानों में मायूसी छाई है।
नगर पंचायत बीकापुर, खजुरी, किसानगंज, केराजोत, चरांवा, कोदैला, गोपालापुर समेत आसपास के गांवों में किसानों ने बड़े पैमाने पर केला और सब्जियों की खेती की है। सेमरा निवासी केला किसान गुड्डू वर्मा ने बताया कि उन्होंने सीसीसी से कर्ज लेकर छह बीघे में केला लगाया था। फसल अच्छी थी और फल भी आ गए थे, लेकिन तेज हवा से पौधे टूटकर गिर गए। इससे करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि चार बीघे में लगी केले की फसल बर्बाद हो गई। फल तैयार न होने के कारण अब उनकी बिक्री भी संभव नहीं है।
कोदैला निवासी अनिल तिवारी, चरांवा निवासी रामलौट मौर्य और पवन तिवारी ने बताया कि अन्य फसलों का रकबा कम कर केले की खेती बढ़ाई थी, लेकिन आंधी ने पूरी फसल चौपट कर दी।
बिलारी माफी, नदरौली, सेमरा, नसीरपुर मूसी, तेंदुआ माफी और रसूलपुर में खेतों में पानी भरने से परवल, लोबिया, गोभी, भिंडी, नेनुआ, लौकी और कद्दू समेत कई सब्जियां प्रभावित हुई हैं। टमाटर और गोभी की नर्सरी को भी नुकसान पहुंचा है।
आंधी से धान और गन्ने की फसल भी खेतों में गिर गई। पातूपुर निवासी रामतेज वर्मा, जितेंद्र तिवारी, उमरनी पिपरी निवासी कपिल देव पाठक, सियाराम प्रजापति और असकरनपुर निवासी विनोद शुक्ला ने बताया कि गन्ना गिरने से कटाई-छिलाई में अतिरिक्त मजदूरी लगेगी और उपज पर भी असर पड़ेगा।
तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि राजस्व लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्र में फसलों के नुकसान की जानकारी कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।