{"_id":"6ac5ffc946f16da9930f9453","slug":"video-the-forest-department-carried-out-a-plantation-drive-on-220-hectares-of-land-in-fatehabad-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में वन विभाग ने 220 हेक्टेयर भूमि में किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में वन विभाग ने 220 हेक्टेयर भूमि में किया पौधरोपण
जिले में वन विभाग की ओर से किसानों के खेतों में सफेदे के करीब चार लाख पौधे निशुल्क लगाए गए हैं। विभाग ने यह पौधारोपण करीब 220 हेक्टेयर भूमि में किया है। लगाए गए सफेदे की किस्म पी-23 है, जो लगभग चार वर्ष में तैयार हो जाती है। इससे किसानों को प्रति एकड़ करीब ढाई से तीन लाख रुपये तक का मुनाफा मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि सफेदे की यह फसल सेमग्रस्त भूमि में भी सफलतापूर्वक उगाई जा सकती है।
वन विभाग के मंडल अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि किसानों को अपने खेतों में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी का अवसर मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान होगा। उन्होंने कहा कि पौधारोपण से हरियाली बढ़ने के साथ-साथ भूमि के बेहतर उपयोग में भी मदद मिलती है। विभाग की इस पहल से किसानों को आर्थिक लाभ के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी फायदा मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।