{"_id":"6ad4ec26284d4a05bf034b5d","slug":"video-piling-work-begins-for-the-construction-of-a-new-bridge-over-the-river-ganga-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"गंगा नदी पर नए पुल के निर्माण के लिए पायलिंग का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा नदी पर नए पुल के निर्माण के लिए पायलिंग का काम शुरू
गंगा नदी पर एक और पुल का निर्माण कार्य रफ्तार पकड़ने लगा है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम तेजी से काम करा रहा। रविवार को शुक्लागंज के मिश्रा कॉलोनी छोर पर छह नंबर पिलर के लिए पायलिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है। बताया गया कि गंगा की जलस्तर घटते ही कानपुर छोर पर भी काम शुरू कराया जाएगा।
सेतु निगम की ओर से कानपुर छोर पर छह पिलर खड़े कर दिए गए हैं, जिसमें अभी कार्य होना शेष है। बीच में नदी में पानी बढ़ने के कारण कार्य बंद करा दिया गया था। ऐसे में शुक्लागंज छोर के मिश्रा कॉलोनी की ओर सेतु निगम ने कार्य शुरू कराया। रविवार तक पांच पिलर की पायलिंग का कार्य पूरा कर लिया गया। सेतु निगम के जेई कुंदन ने बताया कि एक पिलर के लिए करीब छह पायलिंग कराई जा रही है। इसमें छह नंबर पिलर के लिए पायलिंग का कार्य शुरू करा दिया गया। बताया कि शासन की ओर से सख्त निर्देश है कि कार्य जल्द पूरा हो ताकि यातायात सुगम हो सके। बताया कि यदि जरूरत पड़ी तो दिन की अपेक्षा रात में भी कार्य क्षमता के अनुसार कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।