{"_id":"6ad5039cbc255bb0ee01ce3f","slug":"kanpur-dumper-truck-hits-brothers-on-a-motorcycle-one-dies-2026-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बाइक सवार भाइयों को डंपर ने मारी टक्कर, 30 मीटर घिसटते गए, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बाइक सवार भाइयों को डंपर ने मारी टक्कर, 30 मीटर घिसटते गए, एक की मौत
Sun, 18 Oct 2026 11:07 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
यशोदानगर फ्लाईओवर पर पर रविवार सुबह एमआर की मौत के बाद देर शाम एक और हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक से जा रहे दो भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक भाई 30 मीटर तक घिसटता चला गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा भाई घायल है। पुलिस ने डंपर कब्जे में लिया। घायल का कांशीराम अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
जाजमऊ के ताड़बगिया निवासी गिरीशचंद्र सैनी (55) कागज के लिफाफे बनाने का काम करते थे। परिवार में पत्नी सुमन और पांच बेटे हैं। परिजन ने बताया कि गिरीश अपने छोटे भाई राजीव के साथ निजी काम से कालपी गए थे। रविवार देर शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। यशोदानगर फ्लाई ओवर के पास पीछे से आए डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में राजीव एक तरफ गिरे जबकि गिरीश को चालक भागने के चक्कर में घसीटते ले गया। राहगीरों के खदेड़ने पर चालक डंपर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
Trending Videos
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
डंपर में लगा नंबर कार का निकला
हादसा करने वाले डंपर में जो नंबर प्लेट लगी थी वह एक स्विफ्ट डिजायर कार की निकली। इसमें 49 हजार रुपये के 10 चालान निकले। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि डंपर कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। वहीं, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।