{"_id":"6999de8ab4b0787e6c04798e","slug":"video-municipal-tractors-hauling-garbage-in-the-open-causing-inconvenience-to-pedestrians-2026-02-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"खुले में पालिका के ट्रैक्टर ढ़ो रहे कूड़ा, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में पालिका के ट्रैक्टर ढ़ो रहे कूड़ा, राहगीर परेशान
नगर पालिका गंगाघाट द्वारा कूड़ा उठान व्यवस्था को लेकर घोर लापरवाही बरती जा रही है। पालिका के ट्रैक्टरों द्वारा कूड़ा ढ़ोते समय उसे ढ़का नहीं जा रहा है। जिस कारण कूड़ा हवा के संपर्क में आने के बाद पीछे चलने वाले राहगीरों को दिक्कतें पहुंचा रहा है। जिस ओर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे है।
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर में कूड़ा उठान की व्यवस्था कराई जाती है। कर्मचारियों द्वारा राजधानी मार्ग सब्जीमंडी, पोनीरोड, मिश्रा कालोनी समेत नगर के सभी छोटे बड़े वार्डो से कूड़ कलेक्शन करने के बाद उसे ढ़का नहीं जाता है बिना ढ़के ही उसे डंपिग प्वाइंट तक पहुंचाया जा रहा है। ऐसे में कूड़ा हवा में उड़ता है और पीछे चलने वाले राहगीरों को जा लगता है ऐसे में राह चलते लोगों को मार्ग दुर्घटना होने का भी अंदेशा रहता है। जबकि नियमत: कूड़ा उठान कर ले जाते समय उसे पूर्ण रूप से ढ़कना चाहिए लेकिन ऐसा नगर पालिका गंगाघाट में नहीं हो रहा है। पालिका ईओ मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर से कूड़ा ढ़ोने वाले सभी कर्मचरियों को तिरपाल से कूड़ा ढ़क कर ले जाने के निर्देश है ऐसा नहीं हो रहा है तो जांच कर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।