{"_id":"6ad7631c278a2d165d0e2c17","slug":"video-model-mission-shakti-kendra-launched-350-people-participate-in-awareness-session-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मॉडल मिशन शक्ति केंद्र शुरू, जागरूकता चौपाल में 350 लोगों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मॉडल मिशन शक्ति केंद्र शुरू, जागरूकता चौपाल में 350 लोगों ने लिया हिस्सा
महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए बादशाहीनाका थाने में मंगलवार को मॉडल मिशन शक्ति केंद्र शुरू किया गया। यहां पीड़ित महिलाओं की शिकायत दर्ज करने, काउंसलिंग, जरूरी सहायता, आश्रय और पुनर्वास की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। केंद्र को महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए एकीकृत सहायता केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।
शारदीय नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के छठवें चरण के अंतिम दिन आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी शिवा सिंह ने की। इस दौरान आयोजित जागरूकता चौपाल में करीब 350 महिलाओं, बच्चों, एनसीसी कैडेट्स, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। उन्हें बाल विवाह की रोकथाम, महिला सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया गया।
लघु फिल्म से दी सुरक्षा की जानकारी
चौपाल में उत्तर प्रदेश पुलिस के महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की ओर से निर्मित लघु फिल्म 'बढ़ते बच्चे' दिखाई गई। इसके माध्यम से किशोरों को शारीरिक और मानसिक बदलावों, सहमति, व्यक्तिगत सुरक्षा तथा ऑनलाइन और ऑफलाइन उत्पीड़न के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही वीमेन पावर लाइन 1090 की उपयोगिता, शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखने और पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया बताई गई। केंद्र के नवीनीकरण, कर्मचारियों के प्रशिक्षण और अभिलेखों के डिजिटलीकरण का काम पूरा कर लिया गया है। कार्यक्रम में अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय स्नेहा तिवारी, सहायक पुलिस आयुक्त कलक्टरगंज आकांक्षा पांडेय, बादशाहीनाका थाना प्रभारी राहुल कुमार और महिला थाना प्रभारी कमर सुल्ताना समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।