{"_id":"6977919937bf506c5303cad3","slug":"video-late-chandrajeet-singh-cricket-league-final-match-concludes-2026-01-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्व. चंद्रजीत सिंह क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला सम्पन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्व. चंद्रजीत सिंह क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला सम्पन्न
नरवल के कमालपुर गांव में स्व. चंद्रजीत सिंह क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला सोमवार को आयोजित हुआ। तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट का उद्देश्य स्व. चंद्रजीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करना और ग्रामीण युवाओं में खेल के प्रति उत्साह जगाना रहा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धांजलि सभा भी हुई, जिसमें मुख्य अतिथि व विशिष्ट जनों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। आयोजक डिप्टी कमिश्नर चन्द्रभान सिंह और उत्कर्ष तिवारी ने बताया कि स्व. चंद्रजीत सिंह उनके बड़े भाई और बेहतरीन खिलाड़ी थे।
फाइनल में अनूप इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवरों में 182 रन बनाए।
आसिफ ने शानदार 81 रन और कप्तान अनूप ने 56 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सत्या इलेवन मात्र 86 रन पर सिमट गई। अनूप इलेवन ने 96 रनों से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय रत्ना तोमर ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।