{"_id":"696e4ed0ad8982d39307ef74","slug":"video-lack-of-maintenance-leaves-open-gym-in-disrepair-and-park-neglected-2026-01-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"रखरखाव के अभाव में ओपन जिम बदहाल और पार्क बेरौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलहन गांव में लाखों की लागत से बना ओपन जिम और पार्क देखरेख के अभाव में बेरौनक हो रहा। ओपन जिम में लगे झूले व उपकरण टूट गए हैं। पार्क में कचरे का ढेर लगा है, साथ ही जगह-जगह कंटीली झाड़ियां उग आईं हैं। ऐसे में यहां आने में लोग कतराने लगे हैं। लोगों का कहना है कि पार्क उजाड़ होने से सुबह-शाम सैर सपाटे की दिक्कत हो रही है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
बिलहन गांव के रोशन, अभिषेक, राजन और प्रबल का कहना है कि सफाई और रखरखाव नहीं होने से पार्क बदहाल होता जा रहा है। फूल आदि के पौधे सिंचाई न होने के कारण सूख गए हैं। गांव के राजा, मनोज व सुरेश ने बताते हैं कि ओपन जिम में लगे अधिकांश उपकरण अब जर्जर हो चुके हैं। कई जगहों पर लोहे के हिस्से जंक खा रहे हैं। झूले आदि भी टूटे पड़े हैं। ओपन जिम की बदहाली से युवाओं को दिक्कत हो रही है। वहीं, पार्क में लोग आने से कतराने लगे हैं।
वहीं, बीडीओ नेम चंद का कहना है कि जिस कार्यदाई संस्था से कार्य कराया गया था, उससे जानकारी की जाएगी कि रखरखाव के लिए क्या व्यवस्था की गई थी। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।