{"_id":"6b06d2d887aa3f9d680fc9db","slug":"video-kanpur-village-waste-not-reaching-the-rc-center-all-units-remain-empty-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: आरसी सेंटर में नहीं पहुंच रहा गांव का कूड़ा, खाली पड़े हैं सभी ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: आरसी सेंटर में नहीं पहुंच रहा गांव का कूड़ा, खाली पड़े हैं सभी ब्लॉक
चौबेपुर ब्लॉक के बिरतियान बिठूर गांव में आरसी सेंटर के संचालन में लापरवाही सामने आ रही है। गांव से निकलने वाले कूड़े का उठान नहीं हो रहा है और न ही कूड़ा आरसी सेंटर तक पहुंचाया जा रहा है। सेंटर परिसर में बने सभी ब्लॉक खाली पड़े हैं। इससे आरसी सेंटर के संचालन की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
गांव में कूड़ा उठान की व्यवस्था सुचारु न होने से सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। शासन की ओर से गांवों को स्वच्छ रखने और कूड़े के उचित निस्तारण के लिए आरसी सेंटर बनवाए गए हैं, लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते इनका उद्देश्य पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब सेंटर में कूड़ा ही नहीं पहुंच रहा है तो इसके निर्माण पर खर्च किए गए सरकारी धन का क्या लाभ। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।