{"_id":"69403be5a73457cddc0240e2","slug":"video-kanpur-protest-planned-over-neglect-of-pensioners-memorandum-addressed-to-pm-submitted-to-magistrate-2025-12-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पेंशनरों की अनदेखी पर होगा आंदोलन, प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पेंशनरों की अनदेखी पर होगा आंदोलन, प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक समन्वय समिति, सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के संयुक्त सहयोग में सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग के लाभ से वंचित किए जाने का विरोध जताया गया। हितों की अनदेखी होने पर आंदोलन किया जाएगा। राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने कहा कि यदि सरकार पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग के लाभ से वंचित करती है तो तो पूरे प्रदेश का राज्य कर्मचारी सड़क पर उतर कर पेंशनरों के साथ आंदोलन करेगा। उपाध्यक्ष उमेश सिंह ने बताया कि पेंशनर्स अब हक के लिए हर संघर्ष के लिए तैयार है। यहां आल इंडिया आर्गेनाइजेशन आफ पेंशनर्स कानपुरनगर के महामंत्री ओपी श्रीवास्तव, राकेश बाबू पांडेय, बीएल गुलाबिया, बीएन पाल, रविंद्र कुमार, आरपी श्रीवास्तव, बेचे लाल कुशवाहा, सरदार इंद्रजीत सिंह, रमाकांत वर्मा, ताराचंद, कमल अग्रवाल, साहब दीन यादव, हरिशंकर श्रीवास्तव, विजय कुमार श्रीवास्तव आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।