Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Kanpur: Minister Nandi arrived in Ruma to attend a private event; entrepreneurs submitted a memorandum to him
{"_id":"69876890bd6b2fd3330907b6","slug":"video-kanpur-minister-nandi-arrived-in-ruma-to-attend-a-private-event-entrepreneurs-submitted-a-memorandum-to-him-2026-02-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: निजी कार्यक्रम में शामिल होने रूमा पहुंचे मंत्री नंदी, उद्यमियों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: निजी कार्यक्रम में शामिल होने रूमा पहुंचे मंत्री नंदी, उद्यमियों ने सौंपा ज्ञापन
रूमा स्थित जेएम पैलेस में शनिवार को आयोजित एक शादी समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी शामिल हुए।
इस दौरान तिरंगा अगरबत्ती समूह के निदेशक नरेंद्र शर्मा ने उनका स्वागत किया इसके साथ ही मौजूद उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं से जुड़ा एक ज्ञापन भी सौंपा।
रूमा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के महामंत्री बृजेंद्र शर्मा ने बताया ने बताया कि मंत्री के पूर्व निर्देशों के बावजूद सड़क, जल निकासी और प्रकाश व्यवस्था जैसे विकास कार्य अधूरे हैं, जिससे उद्योगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कोविड-19 के बाद से आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते UPSIDA मेंटेनेंस चार्ज और नगर निगम हाउस टैक्स का दोहरा बोझ उद्योगों पर पड़ रहा है।
इसके साथ ही कई भूखंडों पर अवैध कब्जे का मुद्दा भी उठाया गया। व्यापारियों ने प्रशासनिक सहयोग से कब्जे हटवाकर उद्यमियों को शीघ्र भूखंड दिलाने की मांग की। इस दौरान प्रमुख रूप से रूमा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता सहित प्रशांत साहू,नवीन केसरवानी,रोहित गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।