{"_id":"6a550df4c92303ffbf00510e","slug":"video-kanpur-massive-fire-at-scrap-warehouse-adjacent-hut-also-gutted-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, पास बनी झोपड़ी भी जल गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, पास बनी झोपड़ी भी जल गई
जूही स्थित कबाड़ गोदाम में सोमवार तड़के आग लग गई। अंदेशा है कि आग शार्ट सर्किट की चिंगारी से भड़की। प्लास्टिक और पन्नी के चलते आग तेजी से फैली। आग की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद छह गाड़ी पानी की बौछार कर उस पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से कबाड़ गोदाम के पास बनी झोपड़ी भी जल गई।
बिनोवा नगर निवासी माया यादव के घर के सामने प्लाट है। इसमें जूही निवासी मो. आरिफ कबाड़ और परमपुरवा निवासी शेरू बांस का गोदाम बनाए हैं। गोदाम के पास ही कबाड़ बीनने वाले श्रवण और मीना भी झोपड़ी बनाकर रहते थे। मो. आरिफ ने बताया कि सोमवार सुबह करीब पौने सात बजे गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। वह पहुंचे तो पूरा कबाड़ गोदाम धू-धूकर जल रहा था। प्लास्टिक जलने से उठे दम घोंटू धुएं से लोगों का सांस लेना दू भर हो गया। जब तक लोग आग बुझाने के जतन कर पाते आग ने बगल में बने बांस के गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। बांस में आग काफी तेजी से फैली। इस बीच आग की सूचना पर फजलगंज, किदवई नगर और मीरपुर फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने की मशक्क्त में जुटे कर्मियों ने तीन तरफ से पानी डालकर आग पर काबू पाया। वहीं आग के चलते श्रवण की झोपड़ी भी जल गई। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कही गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।