{"_id":"69da4a291e4fdbcc5609eedc","slug":"video-kanpur-mahendra-gupta-appointed-district-president-of-yuva-udyog-vyapar-mandal-north-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: युवा उद्योग व्यापार मंडल उत्तर के जिलाध्यक्ष बने महेंद्र गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: युवा उद्योग व्यापार मंडल उत्तर के जिलाध्यक्ष बने महेंद्र गुप्ता
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (उत्तर) की बैठक शनिवार को जिला अध्यक्ष सुनील बजाज की अगुवाई में फजलगंज स्थित एक होटल में हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा और मंडल अध्यक्ष विजय पंडित की संस्तुति पर युवा उद्योग व्यापार मंडल (उत्तर) और आईटी मंच (उत्तर) के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। युवा उद्योग व्यापार मंडल की कमान महेंद्र गुप्ता को दी गई। उन्हें जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।
राहुल दीक्षित को चेयरमैन बनाया गया।
बताया गया कि मोहम्मद कामिल अंसारी को जिला महामंत्री, अमित दोसर को जिला कोषाध्यक्ष, अंकित मिश्रा को जिला सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसी क्रम में आईटी मंच (उत्तर) के लिए संदीप जैन को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। राम जी शुक्ला चेयरमैन, गिरीश जायसवाल महामंत्री और सचिन जैन को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने कहा कि युवा उद्योग व्यापार मंडल संगठन की ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक है। जो व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेगा। युवा व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री संत मिश्र ने बताया कि 12 और 13 मई को वृंदावन में आयोजित होने वाले दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापारी सम्मेलन को देखते हुए कानपुर नगर और कानपुर मंडल की युवा इकाई का गठन जल्द किया जाएगा। इस मौके पर कृपाशंकर त्रिवेदी, रामेश्वर गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, नीरज दीक्षित, सत्य प्रकाश जायसवाल, मुकेश भाटिया, अंबेश दयाल, सचिन शुक्ला, सरताज अहमद, विनय अरोड़ा, गुलशन जायसवाल, राजेश गुप्ता, सक्षम गुप्ता, सुशील गुप्ता, अभिषेक गौतम, अभिषेक सिंह, विशाल वर्मा, मोहम्मद समीम, सीताराम गुप्ता आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।