{"_id":"6a75f550f61a4e9f8105ecaf","slug":"video-kanpur-kalyanpur-open-manhole-road-safety-hazard-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कल्याणपुर: बीच सड़क खुला मेनहोल बना जानलेवा, हर दिन हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्याणपुर: बीच सड़क खुला मेनहोल बना जानलेवा, हर दिन हादसे का खतरा
कल्याणपुर क्षेत्र में बीच सड़क पर खुला पड़ा मेनहोल राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। पुराना शिवली रोड से बंबा रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर करीब डेढ़ से दो फीट व्यास का यह मेनहोल पिछले करीब एक वर्ष से बिना ढक्कन के खुला पड़ा है, लेकिन अब तक संबंधित विभाग ने इसकी सुध नहीं ली।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मेनहोल सड़क के ठीक बीच में होने के कारण विशेषकर रात के समय दोपहिया वाहन चालक इसकी चपेट में आकर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। अंधेरे में मेनहोल दिखाई नहीं देने से हादसे की आशंका और बढ़ जाती है।
राहगीरों का आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया। बरसात के दौरान स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, क्योंकि पानी भरने से मेनहोल दिखाई नहीं देता और दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।