{"_id":"6a970f624df877ba5e092b7f","slug":"video-kanpur-grand-kalash-yatra-draws-huge-crowds-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: श्री शिव महापुराण कथा के शुभारंभ से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा, उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: श्री शिव महापुराण कथा के शुभारंभ से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा, उमड़ी भीड़
खराब मौसम और बारिश के बावजूद श्री शिव महापुराण कथा के शुभारंभ से पूर्व निकली विशाल कलश यात्रा में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। करीब तीन किलोमीटर लंबी पैदल कलश यात्रा में हजारों महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। सिर पर कलश लेकर महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में पुरुष श्रद्धालु भी पूरे उत्साह के साथ यात्रा में पैदल चलते नजर आए। कलश यात्रा सुरक्षा विहार से शुरू होकर इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग पॉइंट, अहिरवां गांव होते हुए कथा स्थल तक पहुंची। यात्रा के दौरान हर-हर महादेव और भगवान शिव के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कथा वक्ता प्रशांत प्रभु महाराज ने बताया कि सुरक्षा विहार में 11 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान महेश वर्मा, रजत पांडेय, राकेश तिवारी, पंकज पांडेय, अभय गुप्ता, महावीर तिवारी व सुशील कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।