फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Murder elderly farmer killed with a sharp edged weapon  blood soaked body found on the cot

इटावा मर्डर: ‘नींद में ही छिनीं सांसें’, बुजुर्ग किसान की धारदार हथियार से हत्या, चारपाई पर मिला लहूलुहान शव

Wed, 02 Sep 2026 10:37 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 02 Sep 2026 10:37 AM IST
सार

Etawah Crime News: इकदिल थाना क्षेत्र के गांव परमधाम में बुधवार सुबह घर के बाहर जामुन के पेड़ के नीचे सो रहे बुजुर्ग किसान की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन
Etawah Murder elderly farmer killed with a sharp edged weapon  blood soaked body found on the cot
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में इकदिल थाना क्षेत्र के गांव परमधाम में बुधवार सुबह एक वृद्ध किसान की निर्मम हत्या कर दी गई। 70 वर्षीय किसान को धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतारा गया है। मृतक घर के बाहर पशुओं के पास जामुन के पेड़ के नीचे चारपाई पर सो रहा था। सुबह पत्नी उन्हें जगाने पहुंची, तो पति को खून से लथपथ मृत अवस्था में देखकर चीख पड़ी।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। गांव परमधाम निवासी सिद्ध स्वरूप (70) पुत्र लखपत मंगलवार रात घर के बगल में पशुओं के पास जामुन के पेड़ के नीचे चारपाई डालकर सो रहे थे। देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन





चारपाई पर लहूलुहान पड़ा था शव
बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे उनकी पत्नी मंजू देवी उन्हें जगाने पहुंचीं। पति को चारपाई पर लहूलुहान हालत में मृत पड़ा देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर इकदिल पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम, एसपी सिटी और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी मंजू देवी के अलावा चार पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। सभी पुत्र-पुत्रियों की शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed