कानपुर में केशवपुरम के हसनपुर में हुई उमा की हत्या कर लूट के आरोपियों को घर की पूरी जानकारी थी। उन्हें पता था कि गहने और नकदी कहां रखी हुई है। यहां तक की उन्हें बड़े बेटे की अलमारी की चाभी की जानकारी भी थी। घटना के बाद उमा के पति शिवमंगल जैसे ही घर पहुंचे।
कानपुर लूट और हत्या: सिर्फ एक ही लॉकर क्यों टूटा? चाबी से खुली थी अलमारी, कातिल को पता था घर का चप्पा-चप्पा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 02 Sep 2026 08:48 AM IST
सार
Kanpur Loot And Murder Case: केशवपुरम में महिला की हत्या कर लूट की सनसनीखेज वारदात में यह खुलासा हुआ है कि बदमाशों को घर की पूरी जानकारी थी। लुटेरों ने चाबी से अलमारी खोली और सिर्फ बड़े बेटे अमरीष की अलमारी को निशाना बनाया, जबकि छोटे बेटे की अलमारी को छुआ तक नहीं। लॉकर को किसी नुकीली चीज से तोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन