फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Robber arrested in police encounter sustained a gunshot wound to leg admitted to hospital

उरई: पुलिस मुठभेड़ में लुटेरा गिरफ्तार, महिला के गले से झपटा था मंगलसूत्र, पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Wed, 02 Sep 2026 10:06 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 02 Sep 2026 10:06 AM IST
सार

Orai News: उरई जिले में रघुवीर धाम के पास एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटने वाले शातिर बदमाश अरमान को कोतवाली उरई पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
Orai Robber arrested in police encounter sustained a gunshot wound to leg admitted to hospital
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई जिले में रघुवीर धाम के पास महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटकर भागने वाले शातिर बदमाश को कोतवाली उरई पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, लूटा गया सोने का मंगलसूत्र, मोटरसाइकिल, मोबाइल और नकदी बरामद की है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के हरदोई गजूर निवासी अर्चना पत्नी रविंद्र ने कोतवाली उरई में तहरीर देकर बताया था कि उनके साथ सोने के मंगलसूत्र की झपटमारी हुई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। बुधवार को कोतवाली उरई पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी।

विज्ञापन





अच्छी कीमत नहीं मिलने के कारण बेच नहीं पाया
इसी दौरान पुलिस मुठभेड़ में कोंच कोतवाली क्षेत्र के खेड़ा बेड़ा गांव निवासी अरमान घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल भेजा गया। आरोपी के पास से एक देशी तमंचा, दो जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 28 अगस्त को रघुवीर धाम के पास पैदल जा रही महिला के गले से मंगलसूत्र झपटकर भाग गया था। वह मंगलसूत्र बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था, लेकिन अच्छी कीमत नहीं मिलने के कारण उसे बेच नहीं पाया।

तमंचा, मंगलसूत्र और बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, सोने का मंगलसूत्र और पांच सोने के मोती बरामद किए हैं। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त लाल रंग की हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक, लावा कंपनी का मोबाइल और 510 रुपये नकद भी मिले हैं। पुलिस ने मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में अभियोग दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी आसपास के जनपदों और थानों से पता कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed