{"_id":"6ab3b5edd9dbbe29ae0ee817","slug":"video-kanpur-advocates-to-showcase-skills-in-three-day-carrom-and-chess-tournament-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: तीन दिवसीय कैरम व शतरंज प्रतियोगिता में अधिवक्ता दिखाएंगे हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: तीन दिवसीय कैरम व शतरंज प्रतियोगिता में अधिवक्ता दिखाएंगे हुनर
अधिवक्ता समुदाय के बीच खेल भावना, बौद्धिक क्षमता, रणनीतिक सोच और आपसी सौहार्द को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एकेडेमिक रिसर्च सोसाइटी बैरिस्टर नरेंद्रजीत निःशुल्क विधि सेवा संस्थान की ओर से बार एसोसिएशन हॉल में द्वितीय अधिवक्ता शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के तहत 23 सितंबर को प्रारंभिक प्रतियोगिता, 24 को सेमीफाइनल और 25 को फाइनल मुकाबले होंगे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन सेना के कैप्टन दीपांशु, आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, विधायक सुरेंद्र मैथानी और हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ने कैरम खेलकर किया। इससे पूर्व सभी अतिथियों को पटका पहनाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
आयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. पवन कुमार तिवारी ने बताया कि कानूनी पेशे में तर्क, विश्लेषण, एकाग्रता, धैर्य और रणनीतिक सोच का विशेष महत्व होता है और शतरंज इन सभी गुणों को खेल के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। वहीं कैरम प्रतियोगिता सहभागियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देती है। इस आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि अधिवक्ता समुदाय को अदालती काम की व्यस्तता से अलग एक स्वस्थ, रचनात्मक एवं आत्मीय वातावरण उपलब्ध कराना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।