{"_id":"6b09d1083eae1bf44b0d9275","slug":"video-kanhaiya-mittal-gets-the-crowd-swaying-with-his-devotional-songs-at-a-cultural-evening-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सांस्कृतिक संध्या में कन्हैया मित्तल ने अपने भजनों से लोगों को खूब झुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सांस्कृतिक संध्या में कन्हैया मित्तल ने अपने भजनों से लोगों को खूब झुमाया
हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को सांस्कृतिक संध्या में कन्हैया मित्तल ने अपने भजनों से लोगों को खूब झुमाया। उन्होंने सुनो मेरे भगवान..., कानपुर में विराजियो..., श्याम पकड़ूं तेरी बइयां, कर दो अपने प्यार की छइयां..., और आजा सांवरे अब आजा सांवरे... जैसे भजन सुनाए तो पंडाल में खड़े श्रोता झूमने लगे। बीच-बीच में उन्होंने लोगों को सीख देने के साथ हंसाया भी। मंच पर पहुंचते ही मित्तल ने श्रोताओं के सामने माथा टेका और गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद बजरंगबली, बाबा श्याम और आदिशक्ति माता पार्वती को नमन किया। उन्होंने बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया, जापान और चीन में भी सियाराम जी को चरणों में... भजन सुना चुके हैं। वहां के लोगों को भी यह भजन याद था। उन्होंने कानपुर के श्रोताओं से भी इसे गाने को कहा तो लोग साथ गाने लगे। इसके बाद मां, गोमाता और भारत माता के जयकारों के साथ तालियां बजवाईं। रात तक भजनों का सिलसिला चलता रहा। पूरा पंडाल श्रोताओं से भरा रहा। कार्यक्रम के अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता और संयोजक नरेंद्र शर्मा रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।