{"_id":"69023e7168351b58b802058b","slug":"video-inter-college-cricket-tournament-ppn-dav-and-vssd-colleges-reach-semifinals-2025-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता: सेमीफाइनल में पहुंचे पीपीएन, डीएवी और वीएसएसडी कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता: सेमीफाइनल में पहुंचे पीपीएन, डीएवी और वीएसएसडी कॉलेज
छत्रपति शाहूजी महाराज विवि की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरे दिन बुधवार को लीग व क्वार्टरफाइनल मैच हुए। क्वार्टरफाइनल में जीत के साथ पीपीएन, डीएवी और वीएसएसडी कॉलेज ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
वीएसएसडी कॉलेज नवाबगंज में हुए पहले लीग मैच में हरसहाय कॉलेज ने वीरेंद्र स्वरूप कॉलेज को 44 रन से हराया। दूसरे मैच में पीएसआईटी की टीम के नहीं आने पर चौ. चरण सिंह कॉलेज इटावा को वॉकओवर दिया गया। इसके बाद हुए पहले क्वार्टरफाइनल मैच में डीएवी कॉलेज ने हरसहाय कॉलेज को नौ विकेट से हराया। दूसरे मैच में वीएसएसडी कॉलेज ने एक्सिस कॉलेज को 116 रन से और तीसरे मैच में पीपीएन कॉलेज ने क्राइस्ट चर्च को 21 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। चौथा मैच गुरुवार को होगा। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. बिपिन चंद्र कौशिक, निदेशक डॉ. अंशु सिंह सेंगर, उप प्राचार्या प्रो. नीरू टंडन, आयोजन सचिव डॉ. विपेंद्र सिंह परमार समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।