फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   'Hanuman Ansh' sequel coming soon: Film director visits Kanpur, says Panki Temple will be featured

यूपी: कानपुर आए हनुमान अंश फिल्म के निर्देशक, बोले- जल्द आएगा सीक्वल, दिखेगा पनकी मंदिर

Thu, 10 Sep 2026 12:30 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 10 Sep 2026 12:30 AM IST
सार

सीएसजेएमयू आए फिल्म के निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने कहा कि हनुमान अंश का सीक्वल जल्द आएगा। जिसमें कानपुर का पनकी मंदिर दिखेगा। 
 

विज्ञापन
'Hanuman Ansh' sequel coming soon: Film director visits Kanpur, says Panki Temple will be featured
फिल्म के निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमान अंश फिल्म को निश्चित रूप से नीब करोरी बाबा का आशीर्वाद मिला है। इस अपार सफलता ने फिल्म का सीक्वल बनाने के लिए प्रोत्साहित किया है। फिल्म में अब तक 1943 तक की कहानी दिखाई गई है। जल्द ही अगले पार्ट में आगे की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में कानपुर का प्रसिद्ध पनकी मंदिर भी नजर आएगा। यह बात फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर व राइटर डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इतना विश्वास था कि फिल्म अच्छा करेगी, लेकिन दर्शकों का इतना प्यार मिलना बाबाजी की कृपा है। डॉ. विशाल ने कहा कि यह समाज में बदलाव लाने वाली फिल्म है। इसमें कई कलाकार कानपुर के हैं। फिल्म निर्माण के दौरान कई ऐसी घटनाएं हुईं, जिससे लगा कि हमारे अलावा और कोई अन्य शक्ति भी लगी है। बड़े निदेशक भी दो से ढाई माह की तैयारी करने के बाद शूटिंग शुरू करते हैं, जबकि टीम ने सिर्फ 15 दिन की तैयारी की थी। फिल्म में कई बाधाएं आईं, जो खुद ही खत्म होती गईं। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में फिल्म 350 स्क्रीन पर लगी, लेकिन 15 अगस्त के समय 325 स्क्रीन से उतार दी गई। तकलीफ हुई लेकिन, हनुमान जी की कृपा से अचानक फिल्म का क्रेज बढ़ा। यह फिल्म विदेशों में खूब पसंद की जा रही है।.
विज्ञापन

पहली पसंद नहीं थे शोभिनव
बाबा का किरदार निभाने वाले शोभिनव कहते हैं कि फिल्म के लिए वह पहली पसंद नहीं थे, लेकिन यह फिल्म शायद उन्हें ही मिलनी थी। वह कहते हैं कि एक भी दिन, एक भी शब्द बोल पाना, बाबा के आशीर्वाद के बिना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed