{"_id":"694424add87ffe14fd0bfa73","slug":"video-increased-cold-blankets-distributed-to-the-needy-bonfires-lit-at-12-locations-2025-12-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"बढ़ी ठंड, जरूतमंदों को कंबल बांटे, 12 स्थानों पर जले अलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ी ठंड, जरूतमंदों को कंबल बांटे, 12 स्थानों पर जले अलाव
ठंड बढ़ने के साथ लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। बुधवार की रात एडीएम (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार व एसडीएम सदर क्षितिज द्विवेदी ने नगर पालिका परिसर में बने रैन बसेरे का निरीक्षण किया, जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। साथ ही नगर के एक दर्जन सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए गए।
बुधवार की रात पालिका परिसर स्थित रैन बसेरा में पहुंचे एडीएम और एसडीएम ने पालिका ईओ मुकेश कुमार मिश्रा से रैन बसेरा के बारे जानकारी ली। इसके बाद दोनों अधिकारी राजधानी मार्ग सब्जी मंडी, रेलवे पुल ढ़ाल, रेलवे स्टेशन और पोनी रोड तिराहे पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। ईओ ने बताया कि नगर पालिका कार्यालय के सामने, सब्जी मंडी, पोनीरोड, रेलवे स्टेशन मार्ग, मिश्रा कालोनी गांधी चौक स्थल, मरहला चौराहा, दुर्गा मंदिर समेत 12 सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।