{"_id":"6a11a680be316b9560010c35","slug":"video-gurbani-nagar-kirtan-yatra-to-begin-from-kashi-on-sant-ravidas-jayanti-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: संत रविदास जी के 650वें जन्मोत्सव पर काशी से अमृतसर तक सजेगा नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: संत रविदास जी के 650वें जन्मोत्सव पर काशी से अमृतसर तक सजेगा नगर कीर्तन
संत शिरोमणि भगत रविदास जी के 650वें जन्मोत्सव के अवसर पर 13 नवंबर 2026 को काशी से गुरबानी मार्ग नगर कीर्तन यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारियों और मार्ग निर्धारण को लेकर पंजाब से सद्गुरु रविदास वेलफेयर एंड एजुकेशन सोसाइटी का 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कानपुर पहुंचा।
सोसाइटी के प्रधान सरदार गुरदेव सिंह के नेतृत्व में पहुंचे जत्थे ने उत्तर प्रदेश सिख फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह छाबड़ा, मीरी पीरी सेवा दल के सरदार सुरिंदर पाल सिंह और सरदार मंजीत सिंह चड्ढा से मुलाकात कर यात्रा की रूपरेखा पर चर्चा की।
प्रदेश अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह छाबड़ा ने बताया कि 13 नवंबर को यह यात्रा काशी विश्वनाथ से सुबह प्रारंभ होगी। यात्रा प्रयागराज और फतेहपुर होते हुए शाम करीब पांच बजे कानपुर पहुंचेगी। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा नगर कीर्तन यात्रा का स्वागत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यात्रा गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी और पंज प्यारों की अगुवाई में निकाली जाएगी। कानपुर पहुंचने पर यात्रा गुमटी गुरुद्वारा और गुरुद्वारा रंजीत नगर होते हुए शहर में विश्राम करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।