{"_id":"6a5507e4d85184cbd00655a9","slug":"video-ganga-river-water-level-rising-rapidly-erosion-begins-at-ghats-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"तेजी से बढ़ रहा गंगा नदी का जलस्तर, घाटों पर शुरू हुई कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजी से बढ़ रहा गंगा नदी का जलस्तर, घाटों पर शुरू हुई कटान
पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को नदी का जलस्तर मीटर गेज 110 मीटर को पार करते हुए चेतावनी बिंदु 112 मीटर की ओर अग्रसर हो गया है। शाम छह बजे नदी का जलस्तर 110.180 मीटर पर पहुंच गया है जो चेतावनी बिंदु 1.78 मीटर से नीचे है। वहीं घाटों पर कटान होने से आस-पास रहने वालों की चिंता बढ़ने लगी है।
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सोमवार सुबह 8 बजे गंगा नदी का जलस्तर 109.700 मीटर शाम 4 बजे बढ़कर 110.150 मीटर व छह बजे 110.180 मीटर बढ़ा, पूरे दिन में 48 सेंटीमीटर की बढ़ोंत्तरी दर्ज की गई है। आयोग की मानी जाए तो अभी जलस्तर में और बढ़ोत्तरी होगी। वहीं सुबह से शाम तक नदी में पानी बढ़ने के कारण नदी के तटीय क्षेत्र बालू घाट, आनंद घाट के बीच तेजी से कटान शुरू हो गई है। बता दे कि सिंचाई विभाग की ओर से मिश्रा कालोनी से पुरानी बजार के बीच कटान निरोधक कार्य कराया गया है लेकिन कार्य पूरा न होने से अब स्थानीय लोगों की दिक्कते बढ़ेंगी। क्योंकि बालू घाट से आनंद घाट के बीच कटान निरोधक कार्य अधूरा है। वहीं तेजी से पानी बढ़ने और कटान होने से आस पास रहने वालों की चिंताए बढ़ती जा रही है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन गगन शुक्ला ने बताया कि जो भी कार्य यदि ठेकेदार ने अधूरा छोड़ा है तो उसे दिखवाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।