{"_id":"6977828ed261fddd5e0a956d","slug":"video-foot-march-with-61-liters-of-ganges-water-to-get-cow-declared-as-national-mother-2026-01-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए 61 लीटर गंगाजल के साथ पैदल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए 61 लीटर गंगाजल के साथ पैदल यात्रा
हरियाणा के पानीपत निवासी कमल आर्य ने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के संकल्प के साथ एक विशेष कांवड़ यात्रा की शुरुआत की है। हरिद्वार से 61 लीटर गंगाजल लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर, बनारस के लिए रवाना हुए हैं। सोमवार को उनकी यात्रा कानपुर जिले के सरसौल कस्बे में पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
कमल आर्य ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए जनजागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वे इसी संकल्प के साथ कई यात्राएं निकाल चुके हैं और इस बार उनके साथ 15 सदस्यों की टीम भी पूरे मार्ग में शामिल है।
उन्होंने यह भी कहा कि शिवरात्रि तक वे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर गंगाजल अर्पित करेंगे और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की कामना करेंगे।
यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है और जगह-जगह श्रद्धालु इस अभियान का समर्थन कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।