फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Regional President says organization will take a decision regarding those creating a controversy

कानपुर: क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर बोले- विवाद करने वालों के बारे में संगठन लेगा फैसला

Sat, 12 Sep 2026 10:45 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 12 Sep 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Regional President says organization will take a decision regarding those creating a controversy
क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू - फोटो : अमर उजाला
भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने शनिवार को कहा कि पार्टी में यदि कोई विवाद करेगा तो संगठन उसके बारे में तय करेगा। विवाद करने वालों के बारे में प्रदेश संगठन को बताया जाएगा। पार्टी के कुछ लोगों में रोष हो सकता है। इसका संवाद से समाधान निकाला जा सकता है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित एक होटल में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की समीक्षा बैठक से पहले क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता की। वहीं, सोशल मीडिया में महापौर, पार्षद, सांसद, विधायक एवं अन्य में गुटबाजी के संबंध में पार्टी की प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य ने सफाई दी।
विज्ञापन

बताया कि कुछ लोग सांसद, विधायक, महापौर आदि के समर्थक होने का दावा करते हुए एक-दूसरे की छवि खराब करने के लिए पोस्ट करते हैं। पर, भाजपा में सभी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हैं। क्षेत्रीय कार्यालय के बजाय आलीशान होटल में बैठक के सवाल पर रामकिशोर साहू ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय में जगह कम होने की वजह से यहां बैठक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed