Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Demand raised to provide monthly incentive of ₹15,000 to young advocates upon reaching world's highest peak
{"_id":"6ace23bc81cff0454f097299","slug":"video-demand-raised-to-provide-monthly-incentive-of-rs15000-to-young-advocates-upon-reaching-worlds-highest-peak-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचकर रखी युवा अधिवक्ताओं को प्रतिमाह 15 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचकर रखी युवा अधिवक्ताओं को प्रतिमाह 15 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने की मांग
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचकर कानपुर के अधिवक्ता ने कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल से युवा अधिवक्ताओं को प्रतिमाह 15 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने की मांग की।
अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति के संयोजक, लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पं. रवीन्द्र शर्मा के पुत्र, समिति के सक्रिय सदस्य व अधिवक्ता शुभम जोशी ने अपनी लद्दाख यात्रा के दौरान वहां के अधिवक्ताओं से मुलाकात की और अत्यधिक दुर्गम रास्तों से होते हुए गिनीज वर्ल्डस रिकॉर्ड में दर्ज दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबुल चोटी उल्मिंग ला पर पहुंचे। वहां पहुंचकर शुभम ने कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल से युवा अधिवक्ताओं को अधिवक्तावृत्ति में मजबूती से रहने के लिए पंजीकरण के शुरुआती पांच साल तक 15 हजार रुपए प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि देने की मांग की। इस संबंध में एक वीडियो जारी करते हुए उन्होंने कहा कि 1947 से आज तक राष्ट्रीय स्तर पर समाज उत्थान में निरंतर अपना योगदान दे रहे अधिवक्ताओं के लिए कोई ठोस योजना नहीं है। युवा अधिवक्ताओं के लिए 15 हजार रुपए प्रतिमाह की योजना लागू कर उन्हें मजबूती प्रदान करें। सोशल मीडिया पर शुभम के वायरल वीडियो को देखकर कानपुर में अधिवक्ताओं ने शुभम के पिता पं. रवींद्र शर्मा के चेंबर पहुंचकर युवा अधिवक्ताओं के प्रति बेटे की सकारात्मक सोंच के लिए उन्हें बधाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।