{"_id":"6a5f8653ea86eddccc028e91","slug":"video-cunning-thief-who-burgled-retired-bank-managers-home-arrested-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर के घर चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, डेढ़ लाख रुपये और 10 लाख का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर के घर चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार, डेढ़ लाख रुपये और 10 लाख का माल बरामद
पनकी में सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर संतोष कुमार शर्मा के घर हुई लाखों की चोरी का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने शातिर आरोपी अंकुश यादव को गिरफ्तार कर करीब 10 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया। वह मूल रूप से मैनपुरी का निवासी है और चोरी के रुपये गेमिंग एप और जुए में लगाता था।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि संतोष कुमार शर्मा भारतीय स्टेट बैंक से शाखा प्रबंधक पद से सेवानिवृत्त हैं। 17 जून को वह पत्नी सुमन शर्मा के साथ जबलपुर और फिर बेटे अरुण के पास मुंबई चले गए थे। घर की चाबी नौकरानी के पास थी। 12 जुलाई को नौकरानी ने घर के कुंडे टूटे देखे तो अरुण को फोन कर बताया। शाम को परिवार लाैटा और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने 500 से अधिक कैमरों के फुटेज खंगाले। इस पर दो दिन पहले पुलिस को गली में रेकी करते हुए अंकुश के फुटेज मिले। उसे उठाया गया तो उसने चोरी की बात कबूल कर ली। उसके पास से 1.52 लाख रुपये, तीन चेन, चांदी के गहने, घड़ी, एटीएम कार्ड, बैग, लैपटॉप और चोरी में प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद हुई है। यह पनकी पावर हाउस मेंं काम करता है और किराये में रहता है। उसने बताया कि चोरी के बाद डीवीआर और बैग नहर में फेंक दिया था। पनकी के एमआईजी क्षेत्र में चोरी कर चुका है। धोखाधड़ी के मामले में गुरुग्राम में जेल भी जा चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।