{"_id":"6980c15f0b0245b4c50ef092","slug":"video-cmo-conducts-surprise-inspection-of-sarsaul-chc-issues-instructions-for-improvements-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने सरसौल सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, सुधार के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने सरसौल सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, सुधार के निर्देश
नरवल तहसील के सरसौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष, दवा वितरण काउंटर, प्रसव कक्ष और वार्डों की स्थिति का गहनता से जायज़ा लिया। मरीजों से बातचीत कर उन्होंने इलाज और सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण में कुछ कमियां सामने आने पर सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. अविनाश को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, मरीजों को समय पर दवाएं उपलब्ध कराने और चिकित्सीय सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए।
साथ ही डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों को समय से ड्यूटी पर उपस्थित रहने और मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने की हिदायत दी।
सीएमओ डॉ. नेमी ने स्पष्ट कहा कि सरकार की प्राथमिकता आम जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मौजूद स्टाफ को आवश्यक सुधार शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।