{"_id":"6af5fb1031eefa823407fc20","slug":"video-car-catches-fire-while-in-motion-three-occupants-escape-by-jumping-out-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"चलती कार में अचानक लगी आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार में अचानक लगी आग, तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान
शिवराजपुर के नेवादा टोल प्लाजा से पहले ढुकापुर गांव के सामने जीटी रोड पर गुरुवार की शाम तेज रफ्तार से जा रही कार में एकाएक आग लग गई और धू-धूकर जलने लगी। कार सवार तीन लोगों ने तुरंत कूदकर जान बचाई। सूचना मिलने पर पहुंचे एनएचएआई कर्मियों व फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। इससे करीब 10 मिनट तक कानपुर जाने वाले मार्ग पर यातायात बाधित रहा।
कन्नौज के मकरंद नगर निवासी प्रतीक वर्मा अपने दोस्त रोहित व राजीव के साथ कार से कानपुर की ओर जा रहे थे। शाम करीब 4:30 बजे ढुकापुर गांव के सामने जीटी रोड पर पहुंचते ही तेज रफ्तार कार में आग लग गई। एनएचएआई रूट पेट्रोलिंग आफीसर सुनील सचान ने बताया कि सूचना मिलने के पांच मिनट के अंदर सेफ्टी आफीसर गजेंद्र कुमार, डॉ. शिव प्रकाश, गौरव व पुष्पेंद्र मौके पर पहुंचे और फायर सिलिंडर से आग बुझाने में जुट गए। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से पूरी कार जल गई, लेकिन सवार बाल-बाल बच गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।