{"_id":"6aec8a26c71216a3b300b89c","slug":"video-bilhaur-idols-of-lord-ganesha-and-goddess-lakshmi-adorn-markets-for-diwali-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिल्हौर: दीवाली पर्व पर बाजारों में सजीं भगवान गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्हौर: दीवाली पर्व पर बाजारों में सजीं भगवान गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां
दीवाली पर्व को लेकर तहसील क्षेत्र की बाजारों में रौनक बढ़ गई है। रोशनी-खुशहाली व सुख, समृद्धि और वैभव के पर्व के मद्देनजर प्रमुख बाजारों व चौराहों पर भगवान गणेश-लक्ष्मी की भांति-भांति की आकर्षक मूर्तियों की दुकानें सज गई हैं। भीड़ से बचने के लिए अभी से बड़ी संख्या में ग्रामीण इनको खरीदने के लिए उमड़ रहे हैं।
अरौल, मकनपुर, विषधन, देवहा, ककवन, अलियापुर, बिल्हौर, उत्तरीपूरा, शिवराजपुर, चौबेपुर में गुरुवार को बड़े पैमाने पर प्रमुख बाजारों-मुख्य मांर्गों किनारे भगवान गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों वाली दुकानें सजीं। दुकानों पर छोटे आकार से लेकर भव्य स्वरूप वाली मूर्तियां सज गई हैं। इनमें गुलाबी, पीले, सुनहरे और पारंपरिक रंगों से सजी मूर्तियां लोगों को खूब आकर्षित कर रही हैं। दुकानदार प्रभात गुप्ता ने बताया कि उनकी दुकान पर 20 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की मिट्टी और प्लास्टर आफ पेरिस की दुकान मौजूद हैं। ग्राहक सर्वाधिक मिट्टी से बनी मूर्तियों की मांग कर रहे हैं, इसके साथ भगवान गणेश की उन मूर्तियों को भी वरीयता के साथ खरीदा जा रहा है, जिनमें उनकी सवारी चूहा भी उकेरा गया है। इसी तरह धनतेरस पर्व को लेकर इलेक्ट्रानिक, मोबाइल, सोने-चांदी, बर्तन और अन्य घरेलू सामान वाली दुकानों पर भी साज-सज्जा के साथ बिकवाली आरंभ हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।