{"_id":"6ae605513dd593eca0041f38","slug":"video-ahoi-ashtami-coincides-with-the-auspicious-ravi-pushya-alignment-shop-according-to-your-zodiac-sign-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अहोई अष्टमी पर रवि पुष्य का महासंयोग, राशि अनुसार करें खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अहोई अष्टमी पर रवि पुष्य का महासंयोग, राशि अनुसार करें खरीदारी
दीपावली से पहले एक नवंबर को महामुहूर्त रवि पुष्य का महासंयोग बन रहा है। इसके साथ ही अहोई अष्टमी भी है। इस दिन माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। इसमें बही-खाते, देवी-देवताओं की प्रतियां, यंत्र खरीदने का विशेष महत्व रहता है।ज्योतिष में पुष्य को नक्षत्रों का राजा कहा गया है। पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि तथा उप स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं। इन दोनों ही ग्रहों के संरक्षण में इस ग्रह को विशेष ऊर्जा मिलती है। इसकी साक्षी में धार्मिक व भौतिक सुख, सुविधाओं की वस्तुएं तथा संपत्ति खरीदने का महत्व है। ज्योतिषाचार्य डॉ प्रीति अग्निहोत्री और आचार्य पवन तिवारी का कहना है कि धार्मिक मान्यता है कि इस नक्षत्र में किए गए धार्मिक कार्य अक्षय पुण्य तथा खरीदी गई वस्तु स्थायी समृद्धि प्रदान करती है।
रविवार का अधिपति सूर्य है, जबकि सप्तमी तिथि भी सूर्य को समर्पित है। इस प्रकार सूर्य, शनि और बृहस्पति से जुड़ा यह संयोग विशेष महत्व है। वर्तमान में शनि का गोचर बृहस्पति की राशि मीन में होने से भी ज्योतिषीय दृष्टि से इसका महत्व और बढ़ गया है।
कार्तिक मास में दीपावली से पहले आने वाले पुष्य नक्षत्र का व्यापारिक दृष्टि से विशेष महत्व है। व्यापारी इस अवसर पर नए बही-खाते, कलम और दवात खरीदते हैं। वहीं श्रद्धालु सोने-चांदी तथा तांबे के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं, पूजन यंत्र और अन्य धार्मिक सामग्री खरीदते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।