{"_id":"6ae89c851b23a5077d0011f2","slug":"video-no-treatment-available-in-medical-college-emergency-son-uses-fathers-back-as-a-stretcher-2026-11-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में नहीं मिला इलाज, पिता की पीठ बनी बेटे का स्ट्रेचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में नहीं मिला इलाज, पिता की पीठ बनी बेटे का स्ट्रेचर
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में स्ट्रेचर नहीं मिला तो बेबस पिता की पीठ ही घायल बेटे का सहारा बन गई। बेटे को पीठ पर लादकर इलाज के लिए भटकते पिता का वीडियो वायरल हुआ तो कॉलेज प्रशासन की नींद टूटी और आनन-फानन घायल को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। अगले दिन रेफर कराने के लिए भी पिता को बेटे को पीठ पर लादकर ईएमओ कार्यालय पहुंचना पड़ा। वीडियो ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी व्यवस्था की पोल खोल दी।
ठठिया क्षेत्र के ग्राम हाजियापुर निवासी जगदीश के बेटे संजय का रविवार शाम गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। मारपीट में संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। पिता उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। आरोप है कि वहां डॉक्टरों ने इलाज करने से मना कर दिया। स्ट्रेचर और व्हीलचेयर न मिलने पर पिता घायल बेटे को पीठ पर लादकर बाहर निकल आया। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो का अमर उजाला की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती। वीडियो वायरल होते ही मेडिकल प्रशासन हरकत में आया। घायल को तत्काल भर्ती कर उपचार शुरू कराया गया, लेकिन सोमवार को रेफर बनवाने के लिए भी पिता को बेटे को पीठ पर लादकर ईएमओ कार्यालय जाना पड़ा। अब सवाल यह है कि करोड़ों की स्वास्थ्य व्यवस्था में एक घायल मरीज को स्ट्रेचर तक नहीं मुहैया हो सका। इमरजेंसी में तैनात कर्मचारियों की जिम्मेदारी कौन तय करेगा और मरीजों को मदद तभी मिलेगी, जब उनकी बेबसी का वीडियो वायरल होगा। प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही, मरीज को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर न मिलने की भी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।