Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj Joy over new bicycle turns to mourning six year old Krish dies after being hit by potato laden tractor

कन्नौज हादसा: नई साइकिल की खुशी मातम में बदली, आलू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से छह वर्षीय कृष की मौत, परिजन बेहाल

Sat, 07 Nov 2026 12:38 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 07 Nov 2026 12:38 PM IST
सार

Kannauj News: हसेरन क्षेत्र स्थित मड़नेपुर (नादेमऊ) गांव में पिता द्वारा दिलाई गई नई साइकिल चला रहे छह वर्षीय कृष को आलू से लदे बेकाबू ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे में मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Kannauj Joy over new bicycle turns to mourning six year old Krish dies after being hit by potato laden tractor
आक्रोशित परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : Amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में साइकिल चलाने की जिस खुशी से छह वर्षीय कृष का चेहरा खिल उठा था। वही, खुशी चंद पलों में परिवार के लिए जिंदगीभर का दर्द बन गई। पिता अजीत कुमार बेटे के लिए नई साइकिल लेकर आए थे। मासूम कृष घर के बाहर अपनी नई साइकिल चला रहा था। तभी आलू से लदे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सौरिख क्षेत्र के गांव मड़नेपुर, मौजा नादेमऊ निवासी अजीत कुमार के छह वर्षीय बेटे कृष कुमार के लिए शुक्रवार का दिन खुशियों भरा था। पिता उसकी पसंद की छोटी साइकिल खरीदकर लाए थे। नई साइकिल मिलने पर कृष खुशी से उसे चलाने लगा।

विज्ञापन
Trending Videos





चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार
इसी दौरान दूसरी ओर से आलू से लदा ट्रैक्टर आ गया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से कृष गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, उसकी मौत हो चुकी थी। बताया गया कि ट्रैक्टर गांव के ही दीपचंद्र पुत्र राजाराम का है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed