{"_id":"6a76ad72e4358546160b5343","slug":"video-video-ali-leaves-for-prayagraj-amidst-heavy-security-to-attend-brother-abans-last-rites-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भारी सुरक्षा के बीच प्रयागराज रवाना हुआ अली, भाई अबान के अंतिम संस्कार में होगा शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भारी सुरक्षा के बीच प्रयागराज रवाना हुआ अली, भाई अबान के अंतिम संस्कार में होगा शामिल
भाई अबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जेल में बंद अली अहमद शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रयागराज के लिए रवाना हो गया। पुलिस की कई गाड़ियों के साथ उसे झांसी जेल से बाहर निकाला गया। अली की सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार देर रात जेल प्रशासन को आदेश प्राप्त हुआ था। इसके बाद शनिवार सुबह अली को प्रयागराज ले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई। वरिष्ठ जिला जेल अधीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक, कोर्ट के आदेश के आधार पर अली को प्रयागराज ले जाया जा रहा है।
अली के छोटे भाई अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद अली को अंतिम संस्कार में शामिल कराने के लिए हाईकोर्ट से अनुमति मांगी गई थी। अनुमति मिलने के बाद शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे उसे कड़ी सुरक्षा के बीच प्रयागराज रवाना किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।