{"_id":"6a31fec8e1904c0cc2054fb0","slug":"video-participants-practiced-yoga-exercises-at-a-yoga-camp-in-lakshmibai-park-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मीबाई पार्क में योग शिविर में प्रतिभागियों ने किया योग क्रियाओं का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मीबाई पार्क में योग शिविर में प्रतिभागियों ने किया योग क्रियाओं का अभ्यास
अग्रवाल समाज, सदर बाजार और भारतीय योग संस्थान की ओर से पांच दिवसीय निशुल्क मोटापा निवारण योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के तीसरे दिन महिला एवं पुरुषों ने भाग लेकर विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया और स्वास्थ्य लाभ लिया।
योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, अर्धचक्रासन, कटिचक्रासन, शशांकासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन और मकरासन का अभ्यास कराया। साथ ही नाड़ी शोधन, भस्त्रिका, कपालभाति प्राणायाम, ओम् उच्चारण और ध्यान साधना भी कराई गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास करने से मोटापा को नियंत्रित, पाचन तंत्र को मजबूत, मानसिक तनाव कम करने में सहायक होता है। रविंद्र त्रिवेदी, अनिल अग्रवाल, संजय तिवारी, आशुतोष तिवारी, विपिन अग्रवाल ने योग के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल आदि समाज के सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।