Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Jhansi: Mastermind driver arrested for robbing gutkha dealer's accountant, SSP BBGTS Murthy gives details
{"_id":"696e5559c1cd43305a0b2f81","slug":"video-jhansi-mastermind-driver-arrested-for-robbing-gutkha-dealers-accountant-ssp-bbgts-murthy-gives-details-2026-01-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी: गुटखा कारोबारी के मुनीम से लूट का मास्टरमाइंड ड्राइवर गिरफ्तार, जानकारी देते एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: गुटखा कारोबारी के मुनीम से लूट का मास्टरमाइंड ड्राइवर गिरफ्तार, जानकारी देते एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति
गुटखा कारोबारी विष्णु गुप्ता के मुंशी से लाखों रुपये की लूट मामले में कार चालक विकास पाल मास्टर माइंड निकला। उसने ही पूरी घटना का ताना-बाना बुना था। सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके पूरे मामले का खुलासा कर दिया। उसके पास से लूटे गए दो लाख रुपये भी बरामद हुए। पुलिस से बचने के लिए शातिर विकास ने मोबाइल से दूरी बना ली थी। वह किसी से बात नहीं करता था। इस वजह से उस तक पहुंचने में पुलिस को आठ दिन लग गए। घटना स्थल के आसपास की फुटेज कई बार खंगालने पर विकास के हाव भाव पर पुलिस को शक हुआ। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आखिरकार वह टूटा। उसने बताया कि दतिया निवासी दो दोस्तों के साथ मिलकर उसने साजिश रची थी। लूटने वाले दोनों बदमाश अभी फरार हैं। उनको पुलिस टीम तलाश रही है।
एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 11 जनवरी को कारोबारी विष्णु गुप्ता का मुंशी तकादे में मिली रकम वसूलकर कार से झांसी लौट रहा था। विष्णु का ड्राइवर रक्सा के पाली पहाड़ी गांव निवासी विकास पाल साथ गया था। शाम करीब 6:30 बजे सेमरी टोल प्लाजा के आगे दो बाइक सवार युवकों ने कार रूकवाकर मुंशी से रुपयों भरा बैग छीन लिया। घटना की सूचना करीब पैंतालीस मिनट बाद दी गई। मुंशी पर शक होने पर पहले उससे पूछताछ हुई लेकिन, उसकी भूमिका नहीं निकली। इसके बाद पुलिस ने कई बार झांसी-कानपुर हाइवे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। विकास के हावभाव संदिग्ध मिला। पूछताछ करने पर घटना में शामिल होने की बात मान ली। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि अक्सर मोटी रकम की रिकवरी होती है। इस रकम पर हाथ साफ करने के लिए उसने अपने दोस्त दतिया निवासी नरेश एवं जितेंद्र को शामिल किया। तयशुदा समय पर दोनों बाइक से सेमरी टोल प्लाजा के आगे मौजूद थे। नरेश के कार खराब होने की बात कहने पर उसने कार रोकर दी। इसके बाद दोनों मुंशी के हाथों से रुपयों भरा बैग छीनकर भाग निकले। किसी को शक न हो इसके लिए उसके साथ भी मारपीट की। आरोपी ड्राइवर विकास को गिरफ्तार करके लूट के दो लाख रुपए बरामद किए हैं। अभी नरेश और जितेंद्र की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में चिरगांव थानाध्यक्ष राहुल राठौर, उपनिरीक्षक आनंद सिंह, राम प्रकाश पटेल समेत अन्य शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।