फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   15 nominations, including those from BJP and SP, found valid for the Allahabad-Jhansi Graduate constituency seat; four rejected.

Jhansi News: इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर भाजपा-सपा समेत 15 नामांकन वैध, चार निरस्त

Thu, 08 Oct 2026 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
15 nominations, including those from BJP and SP, found valid for the Allahabad-Jhansi Graduate constituency seat; four rejected.
झांसी। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच में 15 प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए हैं। वहीं, निर्धारित औपचारिकताएं पूरी नहीं करने पर चार नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। वैध नामांकन में भाजपा के अशोक कुमार राठौर और समाजवादी पार्टी के डॉ. मान सिंह यादव भी शामिल हैं।
विज्ञापन

रिटर्निंग ऑफिसर एवं मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने बताया कि इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए छह अक्तूबर तक कुल 19 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। सात अक्तूबर को सभी नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें 15 नामांकन पत्र पूर्ण रूप से वैध पाए गए, जबकि चार में शपथपत्र में त्रुटि, अभ्यर्थी या प्रस्तावकों के हस्ताक्षर न होने और आवश्यक जानकारी अधूरी होने जैसी कमियां मिलीं। इन आधारों पर चारों नामांकन निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नौ अक्तूबर को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी की जा सकेगी। इसके बाद 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतगणना 27 अक्तूबर को कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनंजय के दोनों पर्चे निरस्त
धनंजय कुमार ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए थे। पहले नामांकन पत्र पर अभ्यर्थी के हस्ताक्षर नहीं थे। दूसरे में प्रस्तावकों के हस्ताक्षर नहीं होने के साथ जानकारी भी अधूरी भरी गई थी। इसके अलावा शपथपत्र भी निर्धारित प्रारूप के अनुरूप नहीं था। दोनों नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए।
आलोक दुबे का नामांकन त्रुटिपूर्ण शपथपत्र और नामांकन पत्र पर प्रस्तावक के हस्ताक्षर नहीं होने के कारण निरस्त हुआ। प्रीतम कुमार ने निर्धारित शपथपत्र दाखिल नहीं किया था। वहीं, रमेश चंद्र कुशवाहा के नामांकन पत्र पर अभ्यर्थी के हस्ताक्षर नहीं पाए गए।


दो महिला समेत 15 प्रत्याशी मैदान में
नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के अशोक कुमार राठौर, सपा के डॉ. मान सिंह यादव के अलावा शैलेश सिंह, शिवशंकर पटेल, दीपक कुमार द्विवेदी, केशवकांत शर्मा, प्रभा यादव, रमेश चंद्र दुबे, विष्णु कुमार, सारिका, राहुल कनकने, राज कुमार, शैलेंद्र कुमार, मान सिंह और देवेश कुमार सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed