{"_id":"69690fc9e10302adc00252cd","slug":"video-damodar-yadav-who-came-to-jhansi-was-stopped-by-the-administration-2026-01-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी आए दामोदर यादव को प्रशासन ने रोका, आजाद समाज पार्टी की राष्ट्रीय कोर कमेटी का सदस्य बनने के बाद पहुंचे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी आए दामोदर यादव को प्रशासन ने रोका, आजाद समाज पार्टी की राष्ट्रीय कोर कमेटी का सदस्य बनने के बाद पहुंचे थे
आजाद समाज पार्टी की राष्ट्रीय कोर कमेटी का सदस्य बनने के बाद पहली बार झांसी आए दामोदर यादव को पुलिस व प्रशासन ने शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी। झांसी रेलवे स्टेशन परिसर में ही पुलिस ने उनकी गाड़ी रोक ली। इसके चलते, वे कार्यक्रम में शामिल हुए बिना दतिया लौट गए। हालांकि, प्लेटफार्म पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय कोर कमेटी का सदस्य बनने के बाद दामोदर यादव को सम्मानित करने के लिए इलाइट चौराहे-सीपरी बाजार रोड स्थित एक मैरिज गार्डन में पार्टी व भीम आर्मी के नेताओं ने समारोह का आयोजन किया था। इधर, दोपहर में एपी एक्सप्रेस से प्लेटफार्म पर उतरने पर पार्टी नेताओं ने दामोदर का फूल-मालाओं से स्वागत किया। वे कार में बैठकर कार्यक्रम स्थल पर जाने के लिए निकले। इसी बीच, जीआरपी इंस्पेक्टर रावेंद्र कुमार मिश्रा व नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव फोर्स के साथ स्टेशन पहुंच गए और दामोदर यादव को रोक लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।