{"_id":"68c439ae333852c43c09720c","slug":"video-wrestlers-showed-their-skills-in-the-wrestling-match-video-2025-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"दंगल में पहलवानों ने दिखाया कौशल, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर के मीरगंज क्षेत्र के भटहर गांव में शुक्रवार को दंगल प्रतियोगिता आयोजित किया गया। प्रयागराज केशरी मुकेश यादव ने बस्ती के रफीक अहमद को कड़े मुकाबले में चित कर दिया। बबलू बनारस ने जितेंद्र हरियाणा को आसमान दिखा दिया। सत्यम पहलवान सुजानगंज ने भीम पहलवान गोरखपुर, नीरज पहलवान मिर्जापुर ने रामजनम धर्मापुर जौनपुर, राकेश पहलवान भदोही ने इदरीस पहलवान निगोह जौनपुर को चित तक दिया। इसी तरह राजेश कुमार भदोही ने संजय पहलवान औराई भदोही, पूनम हरियाणा ने माया कानपुर, खुशी कानपुर ने रंजना बनारस, लल्ला पाठक जौनपुर ने संजय भदोही को हराया। इस दौरान अगल बगल हजारों की संख्या में पहुंचे दर्शकों ने कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का लुफ्त उठाया। सुरक्षा की दृष्टि से मीरगंज पुलिस मुस्तैद दिखी। दंगल प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका घघ्घू यादव ने निभाई। संचालक राजेश तिवारी ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।