{"_id":"6a8c76c45cf44533970f75e5","slug":"video-railway-gate-closed-for-four-and-a-half-hours-in-janghai-commuters-face-trouble-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"जंघई में साढ़े चार घंटे बंद रहा रेलवे फाटक, राहगीर परेशान; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंघई में साढ़े चार घंटे बंद रहा रेलवे फाटक, राहगीर परेशान; VIDEO
वाराणसी-प्रतापगढ़ रेलमार्ग पर जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन के फाटक संख्या 51बी के पास रविवार को रेल ट्रैक को ऊंचा करने का काम मशीन और मजदूरों की मदद से कराया गया। इसके चलते दोपहर 12 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक रेलवे फाटक बंद रहा। फाटक बंद होने से राहगीरों को दूसरे रास्तों से होकर जाना पड़ा।
कुछ लोग जंघई-जरौना मार्ग से तो कुछ जंघई-असवां-करौर मार्ग से अपने गंतव्य की ओर गए। कई लोग निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर भी पहुंचे, लेकिन रास्ता बंद होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने कहा कि रेलवे को फाटक बंद किए जाने की जानकारी पहले ही सोशल मीडिया या समाचार पत्रों के माध्यम से देनी चाहिए थी। पूर्व सूचना नहीं मिलने के कारण लोग परेशान हुए और उन्हें वैकल्पिक रास्तों की जानकारी मौके पर ही मिली।
शाम साढ़े चार बजे फाटक खुलने के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि फाटक के पास रेल ट्रैक को ऊंचा करने का काम चल रहा था, इसलिए फाटक बंद करना पड़ा। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को पहले ही दे दी गई थी। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 से शाम साढ़े चार बजे तक फाटक बंद रखा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।