फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Locks hung on 12 cooperative societies due to the strike by committee secretaries

Jaunpur News: समिति के सचिवों की हड़ताल से 12 सहकारी समितियों पर लटके ताले

Thu, 29 Oct 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Locks hung on 12 cooperative societies due to the strike by committee secretaries
मड़ियाहूं। विकासखंड में 22 अक्तूबर से चल रही सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण किसानों की परेशानी बढ़ गई है। मड़ियाहूं विकासखंड की 12 साधन सहकारी समितियों पर ताला लटकने से किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। मजबूरी में किसानों को निजी दुकानों से महंगे दामों पर डीएपी और यूरिया खरीदनी पड़ रही है।
विज्ञापन

इन दिनों गेहूं, चना, मटर और सरसों समेत रबी की विभिन्न फसलों की बुवाई का काम चल रहा है। ऐसे में किसानों को खेतों की तैयारी और बुवाई के लिए खाद की आवश्यकता है। सहकारी समितियां बंद होने से किसानों को खाद के लिए निजी दुकानों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे उनकी लागत बढ़ने के साथ ही बुवाई का काम प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी सहकारिता कांतिलाल सरोज ने बताया कि समितियों पर खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, लेकिन सचिवों की हड़ताल के चलते वे समितियों में ताला लगाकर चले गए हैं। इससे किसानों को खाद वितरण नहीं हो पा रहा है और उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि बुवाई के महत्वपूर्ण समय में समितियां बंद रहने से खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed