Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jaunpur News
›
Jaunpur: Bike collides with a tree fallen on the road near Khanpur Chaurwan; three people,injured; undergoing treatment at the district hospital
{"_id":"6ac4ee270e0aa09cc8091220","slug":"video-jaunpur-bike-collides-with-a-tree-fallen-on-the-road-near-khanpur-chaurwan-three-peopleinjured-undergoing-treatment-at-the-district-hospital-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: खानपुर चौरवां के पास सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई बाइक, महिला समेत तीन घायल; जिला अस्पताल में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: खानपुर चौरवां के पास सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई बाइक, महिला समेत तीन घायल; जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
जौनपुर के सरपतहां थाना क्षेत्र में खानपुर चौरवां के पास सड़क पर गिरे पेड़ से बाइक टकरा गई। हादसे में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शाहगंज-सुल्तानपुर मार्ग पर खानपुर चौरवां स्थित पेट्रोल पंप के समीप आंधी-तूफान के दौरान सड़क पर गिरे पेड़ से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
घायल अभिषेक यादव ने बताया कि सरपतहां थाना क्षेत्र के शेखाई गांव निवासी अभिषेक यादव (19) पुत्र शेषमन यादव अपनी चचेरी बहन संगीता यादव (28) पुत्री राम आसरे और कार्तिक यादव (10) पुत्र बबलू को लेकर इलाज के लिए शाहगंज आ रहे थे।
महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
इसी दौरान आंधी-तूफान के कारण सड़क पर गिरे पेड़ से बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से एंबुलेंस के जरिए सभी को राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया गया।
चिकित्सकों ने उपचार के दौरान संगीता यादव की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।