फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   An elderly man was killed over a farming dispute, two brothers have been arrested

Jaunpur News: खेत जोतने के विवाद में बुजुर्ग की हुई थी हत्या, आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार

Wed, 07 Oct 2026 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
An elderly man was killed over a farming dispute, two brothers have been arrested
जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के जरौना गांव में खेत जोतने के विवाद में काशीनाथ उपाध्याय (76) की पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सगे भाई विनोद उपाध्याय और विकास उपाध्याय हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम को काशीनाथ उपाध्याय अपने खेत की ट्रैक्टर से जोताई करा रहे थे। इसी दौरान पट्टीदार विनोद और विकास वहां पहुंचकर खेत जोतने का विरोध करने लगे। कहासुनी के बाद दोनों ने काशीनाथ की पिटाई कर दी। इससे वे घायल हो गए थे। परिजन गंभीर हालत में उन्हें मछलीशहर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed